फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pepole angry with officers

जलभराव को लेकर श्यामनगर वासियों का गुस्सा फूटा, जाम लगाया

Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pepole angry with officers
श्याम नगर में गली में बहते गंदे पानी से निकलते राहगीर - फोटो : ETAH
एटा। गांधी मार्केट स्थित मोहल्ला श्याम नगर में एक वर्ष से सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर रविवार सुबह मोहल्ला के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने गांधी मार्केट के पास मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही पालिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम को खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। जाम दस मिनट तक लगा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक के श्याम नगर के लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर पालिका से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर रविवार को उन्होंने गांधी मार्केट के पास मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान रामकुमार, आशीष राज, अशोक कुमार यादव, अजय पाल सिंह, राजीव सिंह, मोंटू राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईओ व चेयरमैन ने नहीं दिया ध्यान
श्याम नगर में जाने वाले मुख्य रास्ते पर जलभराव के चलते कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। शिकायत के बाद भी पालिका के अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन ने ध्यान तक नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से मकानों को नुकसान
मोहल्ला वासियों ने रविवार को जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी सुखलाल भारती से शिकायत की। बताया कि जलभराव की वजह से मकानों में सीलन व फर्श बैठ गए हैं तथा दीवारें चटक गई हैं। मकानों को काफी नुकसान हो रहा है।
लोगों का कहना
श्याम नगर के मुख्य रास्ते पर जलभराव की समस्या है। महिला व बच्चों को निकलने में दिक्कत होती है। नगर पालिका कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
- नीलमा राज, श्याम नगर
जलभराव को एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। नगर पालिका कोई सुनवाई नहीं कर रही है। घर पहुंचने के लिए पंजाबपुरा होकर जाना पड़ता है।
- आशीष राज, श्याम नगर
अधिकारी का कहना
जलभराव की समस्या को लेकर पानी निकालने के लिए सबमर्सिबल पंप लगा दी है। वहीं स्थायी व्यवस्था के लिए जल्दी ही नाला निर्माण कराना शुरू करा दिया जाएगा।
-डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed