{"_id":"65b63ae766731c238e0da570","slug":"people-upset-due-to-closure-of-agra-etah-fort-passenger-etah-news-c-163-1-eta1001-111882-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आगरा-एटा फोर्ट पैसेंजर बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आगरा-एटा फोर्ट पैसेंजर बंद होने से लोग परेशान
Sun, 28 Jan 2024 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Jan 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से आगरा के लिए संचालित एक मात्र रेलगाड़ी एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर इस समय बंद चल रही है। जिसकी वजह से जिले की जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 5 फरवरी के बाद ही संचालन की उम्मीद है। वहीं एटा से टूंडला तक चलने वाली यात्री गाड़ी का समय सही न होने के कारण लोगों को पूरा लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
जिले में रेल यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से राम भरोसे है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी तक आगरा के लिए एकमात्र एटा-आगरा फोर्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। मगर ट्रैक पर काम होने के कारण 11 जनवरी के उसका संचालन रोक दिया गया है। शहर से ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी बहुतायत में लोग आगरा विभिन्न कामों से प्रतिदिन जाते हैं। जो एक ओर से मात्र 50 रुपये खर्च करके ट्रेन से पहुंच जाते हैं। लेकिन ट्रेन का संचालन बंद होने के बाद करीब ढाई गुना किराए का बोझ पड़ रहा है। साथ ही बस से यात्रा करते समय सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर लोगों को कहना है कि इस समय एटा व टूंडला के मध्य ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आवागमन का समय ठीक न होने की वजह से जनता इसका लाभ नहीं ले पा रही है। सुबह 7.30 बजे ये गाड़ी एटा से चलती है और 9.15 बजे टूंडला पहुंचा देती है। वहीं देर शाम 20.30 बजे उधर से चलती है जो रात्रि 23.05 पर एटा पहुंचती है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग इसका सफर नहीं कर पाते।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एटा से आगरा जाने के लिए एकमात्र ट्रेन थी, उसका भी संचालन बंद कर दिया है जिसकी वजह से काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। हर सप्ताह पिताजी की दवा लेने आगरा जाता हूं। ट्रेन से मात्र 100 रुपये में आना जाना हो जाता था। बस में एक ओर से ही लगभग 130 का टिकट है। -अविनाश कुमार, छछैना
-- -- -- -- -- -- -- -- -
भीषण सर्दी पड़ रही है, जिसकी वजह से बस में यात्रा करना आसान नहीं है। ऊपर से किराया भी काफी ज्यादा लगता है। एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर से किराए का बोझ नहीं पड़ता था। इसके बंद होने से बहुत से लोगों को समस्या हो रही है। इसका फिर से संचालन शुरू किया जाए। -धर्मेंद्र कुमार, विजय नगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रैक पर कुछ काम चल रहा है जिसकी वजह से ट्रेन का संचालन अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। काम पूरा होते ही अगले कुछ दिनों में इसका फिर से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -अमित कुमार पीआरओ, उ.म. रेलवे प्रयागराज