फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People suffering in car that fell into canal in Etah relatives returned after searching on road above

नहर में कार गिरने से पांच की मौत: पानी में तड़पते रहे लोग, ऊपर सड़क पर तलाश करके लौट गए परिजन

Mon, 24 Jul 2023 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 04:29 PM IST
सार

एटा में नहर में कार गिरने से पांच की मौत। कार सवार पानी में तड़पते रहे और परिजन ऊपर सड़क पर तलाश करके लौट गए। उन्हें आभास तक नहीं था कि कार नहर में गिरी होगी। 

विज्ञापन
People suffering in car that fell into canal in Etah relatives returned after searching on road above
Etah News: नहर में कार गिरने से पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार की सुबह कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। परिजन को किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई। इस पर तीन गाड़ियां लेकर अलग-अलग मार्गों पर वह तलाश में जुट गए। जिस मार्ग पर नहर में कार डूबी हुई थी, वहां से यह लोग आगे बढ़ गए। अंदेशा भी नहीं था कि कार नीचे नहर में है। साथ ही रात की वजह से वहां अंधेरा भी था।

विज्ञापन


मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि रात करीब 10.40 बजे भैया-भाभी, चाचा-चाची कार में बैठकर गांव से एटा के लिए निकले थे। एटा में पीपल अड्डा पर भाभी के मामा प्रो. मोरन सिंह रहते हैं। उनसे किसी चिकित्सक से इलाज कराने की बात हुई थी। इस पर सभी लोग पहले उनके घर पर ही जा रहे थे। रात करीब 12 बजे हम लोगों ने जानकारी करने के लिए पहले भैया को फोन मिलाया तो वो स्विच ऑफ बता रहा था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चाचा, चालक शिवम को भी फोन किया। लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इस पर अप्रिय घटना की आशंका पैदा हो गई। घर के सभी लोगों को जगाकर बताया। आसपास के लोग भी आ गए। तीन गाड़ियां मंगाकर हम लोग अलग-अलग मार्गों पर तलाश में निकल पड़े। एक गाड़ी अमांपुर-एटा रोड पर भी गई थी। जिस पर यह नहर पड़ती है। लेकिन, हम लोगों को ऐसा कोई आभास नहीं था कि कार नहर में गिरी होगी। 

यह भी पढ़ेंः- पति से गद्दारी: मायकेवाले बोले-हत्या करके गायब कर दी लाश; डेढ़ महीने बाद जो दिखा नहीं हुआ यकीन
 

सड़क और इसके किनारे देखते हुए हम लोग आगे बढ़ते जा रहे थे। पूरी रात हम लोग सड़कों और थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन परिजन का कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह 5 बजे पुलिस ने ही खबर दी कि बताई गई कार नहर में गिरी हुई मिली है। जिसमें बैठे सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कहा कि हो सकता है कि जब हम लोगों की गाड़ी रात में उधर से गुजरी तो इन लोगों की सांसें चल रही हों। यदि कार पर नजर पड़ जाती तो कुछ हो सकता था।

यह भी पढ़ेंः- UP: घर में घुसकर युवक को उठा ले गए, जिसे समझा गुंडा निकले दिल्ली पुलिस के जवान, सच जान सिहर उठे परिवार के लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed