फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People suffering from water

पानी की समस्या से जूझ रहे लोग

Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
People suffering from water
खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : Amar Ujala
पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, लेकिन शहर में लोगों के लिए पानी का संकट परेशानी का सबब बन रहा है। शहर को पालिका महज 94 लाख लीटर पानी ही मुहैया करा पा रही है। जबकि शहर को एक करोड़ लीटर से अधिक पानी की जरूरत है। शहर की पेयजल व्यवस्था केवल 11 नलकूपों और 6 ओवरहेड टैंकों पर टिकी है। ऐसे में गर्मियाें में इस बार भी लोगों को पेयजल संकट सताएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की पेयजल परियोजनाएं संसाधनों के अभाव में बदहाल हैं। शहर में लगे 31 नलकूपों में से 11 काम कर रहे हैं। जबकि 10 नलकूप बंद पड़े हैं और बाकी के नलकूप बेकार हैं। शहर में पालिका रोज दो बार पानी का आपूर्ति करती है, लेकिन पाइप लाइन टूटने से दूषित पेयजल पहुंच रहा है। 2011 में जलनिगम ने शहर में  पाइप लाइन बिछाई, लेकिन नलकूपों से इंटरकनेक्ट नहीं हुई। पालिका को शासन से बजट नहीं मिलने से परियोजना अधर में है। सबसे ज्यादा खराब हालात मारहरा दरवाजा और किदवई नगर क्षेत्र में है। यहां के लोगों तक पेयजल नहीं पहुंचता। पेयजल की आपूर्ति हो भी तो पानी ऊपर की मंजिलों में नहीं पहुंचता। ऐसे में शहर की कई कालोनियों में पेयजल के लिए हैंडपंप और नलकूपों पर पानी भरने को कतारें नजर आती है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं पालिका अफसर
11 नलकूपों और ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति हो रही है। ताकि लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचे। खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत के लिए कई बार प्रस्ताव शासन को भेजे गए, लेकिन धनराशि नहीं मिली। पुरानी पाइप लाइन जर्जर होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। पालिका 70 लीटर प्रति व्यक्ति पानी की आपूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोवरन सिंह यादव, जलकल प्रभारी नगर पालिका एटा  

गर्मियों में बढ़ जाती है जरूरत
गर्मियां आते ही शहर में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। सर्दियों में प्रतिव्यक्ति पानी की जरूरत 115 लीटर होती है, जोकि गर्मियों मेें बढ़कर 125-130 लीटर हो जाती है। जलकल प्रभारी ने बताया कि गर्मियों में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कवायद की जा रही है।



खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत शुरू
गर्मियों में लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश के बाद 10 नलकूपों की मरम्मत हो चुकी है। पालिका ने बुधवार को उद्यान विभाग के परिसर में चार साल से बंद पड़े नलकूप को सही करा दिया।

कहते हैं आंकड़े
कुल पानी की जरूरत - 15,000,000 लीटर
कुल पानी की उपलब्धता - 94,20,000 लीटर
कुल पानी की कमी- 5,580,000 लीटर
प्रति व्यक्ति पानी की जरूरत-125 लीटर
प्रति व्यक्ति की पानी की उपलब्धता-70 लीटर
प्रति व्यक्ति पानी की कमी- 55 लीटर
शहर में कुल नलकूप- 31
चालू हालत में नलकूप-11
मरम्मत हो रहे नलकूप-10
रीबोर कराए गए नलकूप-7
शहर में कुल हैंडपंप-1500
चालू हालत में हैंडपंप-1300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed