फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People shivered all day due to falling maximum temperature, rain alert today

Etah News: अधिकतम तापमान गिरने से पूरे दिन ठिठुरे लोग, आज बारिश का अलर्ट

Wed, 15 Jan 2025 09:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Jan 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
People shivered all day due to falling maximum temperature, rain alert today
बस स्टैंड पर बुधवार सुबह भीषण ठंड के बीच ठिठुरते हुए यात्री। - फोटो : बस स्टैंड पर बुधवार सुबह भीषण ठंड के बीच ठिठुरते हुए यात्री।
एटा। ठंड का पलटवार बुधवार को देखने को मिला। सुबह घने कोहरे के बाद दिन भर धूप नहीं निकली। ऐसे में अधिकतम तापमान मंगलवार की अपेक्षा 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 18 पर आ गया। पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में कोहरे के बाद बुधवार सुबह चली सर्द हवाओं ने कड़ाके की ठंड में लोगों को कंपा दिया। ठंडी हवाओं की वजह से पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। पूरे दिन गलन रही। मंगलवार तक दिन में धूप निकलने से राहत मिली थी।
विज्ञापन

बुधवार को ठंड के पलटवार ने लोगों को पस्त कर दिया। लोग भीषण ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए और खुद को शाल और कंबलों में समेटे दिखे। भीषण ठंड व मौसम को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का बृहस्पतिवार का अवकाश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय ने दी ठंड से राहत
अत्यधिक ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव से जगह-जगह तापते दिखे। वहीं दुपहिया वाहनों से सफर कर रहे लोग जगह-जगह रुककर चाय की दुकानों पर चुस्कियां लेते नजर आए। सर्दी के बीच चाय राहत दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed