फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People reached the police station after mobilizing against JE of Electricity Corporation

विद्युत निगम के जेई के खिलाफ लामबंद होकर थाने पहुंचे लोग

Thu, 18 Aug 2022 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
People reached the police station after mobilizing against JE of Electricity Corporation
अलीगंज(एटा)। विद्युत निगम के जेई के खिलाफ लामबंद होकर गांव विजैदेपुर कई लोग बृहस्पतिवार को थाने पहुंच गए। रुपये लेने के बावजूद विद्युत चोरी में रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया। हालांकि थाने में कार्रवाई के बजाए बंद कमरे में दोनों पक्षों को आमने-सामने कर समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव विजैदेपुर के रंजीत वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को विद्युत निगम की टीम ने गांव में चेकिंग की थी। हमारे घर पर केबिल पड़ी थी, जिसे इन लोगों ने पकड़ लिया। कार्रवाई न करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। हम पर 20 हजार रुपये थे, जो दे दिए। इस पर टीम ने अगले दिन 30 हजार रुपये लेकर कार्यालय पर आने को कहा, लेकिन अगले दिन हमें पता लगा कि थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

इस पर हम अपने 20 हजार रुपये वापस मांगने गए तो जेई ने गालीगलौज की। धमकी दी कि टीम के साथ अभद्रता और सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। गांव के ही नेत्रपाल सिंह ने बताया कि उनका एक गेस्ट हाउस है। टीम ने गेस्ट हाउस में चोरी से बिजली चलाने का आरोप लगाते हुए दो लाख रुपये मांगे। हमने एक लाख रुपये दे दिए थे। इसके बावजूद कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed