{"_id":"66b8f8fc77520629b40faa71","slug":"people-of-sanjay-nagar-troubled-by-waterlogging-on-the-road-etah-news-c-163-1-sagr1017-121176-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क पर जलभराव से संजय नगर के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क पर जलभराव से संजय नगर के लोग परेशान
Sun, 11 Aug 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर से लगी ग्राम पंचायत चोंचा बनगांव क्षेत्र की सड़क पर बारिश के बाद से लगातार जलभराव बना हुआ है। जिससे संजय नगर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में निधौली कलां मार्ग से टयूलिप होकर न्यू संजय नगर और संजय नगर जाने वाली सड़क पर नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। इसकी वजह से विद्यालय के सामने ही काफी दिनों से बारिश का पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र ग्राम पंचायत चोंचा बनगांव में आता है।
लोगों ने संबंधितों से कई बार शिकायतें भी की हैं, लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हो सका है। इसके चलते खास कर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही काफी समय से पानी भरा होने से संक्रमण फैलने का डर भी पैदा हो गया है और लोग डेंगू व संचारी रोगों की चपेट में आने के भय से भयभीत भी हैं।
विज्ञापन
त करके कार्य योजना में शामिल कराया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव को पास कराकर कार्य पूरा कराएंगे। ताकि लोगों की समस्याएं दूर हो सकें।
-सतेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत