{"_id":"6849796779f241440a003dba","slug":"people-involved-in-mining-fled-during-action-of-tehsildar-and-police-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: पुलिस टीम को देख ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ भाग खड़े हुए खनन माफिया, 11 वाहन किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पुलिस टीम को देख ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़ भाग खड़े हुए खनन माफिया, 11 वाहन किए जब्त
Wed, 11 Jun 2025 06:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 11 Jun 2025 06:11 PM IST
सार
टीम ने अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया ताज में छापा मारा। तहसीलदार और पुलिस फोर्स को देख खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
जब्त किए गए वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जलेसर में अवैध खनन की शिकायतें शासन तक पहुंचने के बाद अब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। मंगलवार रात तहसीलदार ने अवागढ़ क्षेत्र में अवैध खनन करते आठ ट्रैक्टर-ट्राॅली और दो लोडर जब्त किए। जबकि जलेसर पुलिस ने मिट्टी ले जाते एक डंपर को पकड़ा है।
एक पखवाड़े में पांचवीं कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने मंगलवार रात अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़िया ताज में छापा मारा। तहसीलदार और पुलिस फोर्स को देख खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए।
यहां से आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो लोडर वाहन जब्त किए गए। पकड़े गए वाहनों को प्रशासन ने अवागढ़ पुलिस के सुपुर्द कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग से पता किया जा रहा है कि पकड़े गए वाहन किसके हैं। बुधवार को जलेसर कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने मिट्टी ले जा रहे एक डंपर को पकड़ा है।