फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People deprived of schemes filed a series of complaints

Etah News: योजनाओं से वंचित लोगों ने लगाई शिकायतों की झड़ी

Mon, 12 Feb 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
People deprived of schemes filed a series of complaints
जलेसर। वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को एमजीएम इंटर कॉलेज परिसर में शिविर लगाया गया। इसमें पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने लोगों को जानकारी दी। वहीं योजनाओं से वंचित लोगों ने उनके सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी। केंद्रीय मंत्री ने 1.10 करोड़ रुपये से डूडा द्वारा जलेसर में कराए गए 12 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर जाकर कर्मचारियों व अधिकारियों से जानकारी ली। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का उद्देश्य वंचितों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। अब किसी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिविर में आईं महिलाओं ने मंत्री से योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत की। उनका कहना था कि कई बार उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राशनकार्ड के फार्म भरने के बाद भी लाभ नहीं मिला है। इस पर मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रो. बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांरटी वाली गाड़ी प्रत्येक गांव और शहर जाकर योजनाओं की जानकारी दे रही है। ताकि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहे। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों का गठन कर समााजिक संगठन तैयार करने वाली शहरी गरीब पांच महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। जिला उपाध्यक्ष पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, चेयरमैन अवागढ महेशपाल सिंह, राजेश सरानी, रामजीलाल राजपूत, शीलेष गौतम, जितेंद्र दिवाकर, ओमप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed