फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people of society are keeping distance from family after children are found HIV positive In Etah

बच्चों के HIV मिलने का मामलाः स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही का नतीजा भुगत रहे परिवार, समाज के लोग बना रहे दूरी

Tue, 07 Mar 2023 08:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 07 Mar 2023 08:31 AM IST
सार

एटा में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही से एचआईवी की चपेट में आए बच्चों के अभिभावक समाज के बहिष्कार का दंश झेल रहे हैं। लोग मोहल्ला व समाज के लोग उनसे दूरी बना रहे हैं। पीड़ित अभिभावकों ने डीएम से मिलकर आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

विज्ञापन
people of society are keeping distance from family after children are found HIV positive In Etah
aids HIV medicine - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही से चार बच्चे एचआईवी पॉजिटिव हो गए। यहां स्वास्थ्यकर्मी ने एचआईवी संक्रमित बच्ची को सुई लगाने के बाद उसी निडिल से चार अन्य बच्चों को इंजेक्शन लगा दिया। इससे गैर संक्रमित चार बच्चों में भी एचआईवी का खतरा उत्पन्न हो गया। बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। एक बच्ची के परिजन ने बताया कि एचआईवी के नाम से मोहल्ला और आसपास के लोग दूरी बनाने लगे हैं। 

विज्ञापन

पीलिया रोग होने पर कराया था भर्ती

ज्ञात हो कि शहर निवासी एक बच्ची को पीलिया रोग होने पर 20 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इस दौरान कासगंज निवासी एक बच्ची भर्ती हुई। जांच होने पर वह बच्ची एचआईवी संक्रमित निकली थी। अन्य बच्चों के अभिभावकों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि एचआईवी संक्रमित बच्ची को दवा लगाने के बाद उसी निडिल से वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों को भी इंजेक्शन लगाए गए हैं। 

विज्ञापन

समाज के लोग बना रहे दूरी

पीलिया रोग पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि उसने कॉलेज में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया था। उसे क्या पता था कि यहां उसकी बच्ची का ऐसे इलाज किया जाएगा। मोहल्ला और समाज के लोग भी एचआईवी का नाम आने के बाद नासमझी में बच्ची से दूरी बनाने लगे हैं। बेटी कक्षा एक की छात्रा है। अभी उसे स्कूल भी नहीं भेज रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

सोमवार को दो बच्चों की मां, डीएम अंकित अग्रवाल से मिलने पहुंची। शिकायती पत्र देकर मामले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। बच्ची की मां ने बताया कि डीएम ने बोला है, मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्ची के पिता ने पीएमओ कार्यालय पर कॉल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जहां कार्यालय से मेल पर शिकायती पत्र भेजने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed