फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   peeemo kee pahal, 11 saal baad bhidiya mein aaegee bijalee

पीएमओ की पहल, 11 साल बाद भिड़इया में आएगी बिजली

Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे एटा
अमर उजाला ब्यूूराे एटा Updated Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
peeemo kee pahal, 11 saal baad bhidiya mein aaegee bijalee
एलटी विद्युत लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूराो
पीएमओ के दखल पर ब्लॉक क्षेत्र के भिड़इया उर्फ मधुवन गांव ग्यारह साल बाद एक बार फिर बिजली से रोशन होगा। विद्युतीकरण के बाद वर्ष 2005 में आंधी में तार टूटने के बाद विद्युत निगम अफसर तो छोड़ो सीएम और डीएम ने शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। इसी से परेशान गांव निवासी छात्रा दीप्ति शर्मा ने पीएमओ की वेबसाइट राइट टू द प्राइम मिनिस्टर पर शिकायत दर्ज कराई तो पीएमओ ने दो साल बाद मामला संज्ञान में लिया। पीएमओ के संज्ञान लेते ही विद्युत निगम के अफसर जागे और 15  दिन में बजट आवंटित कराकर विद्युत लाइन बनाने का काम शुरू कर दिया। अब गांव में इसी सप्ताह बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन

भिड़इया उर्फ मधुृवन गांव निवासी दीप्ति शर्मा मास कम्यूनिकेशन छात्रा हैं और नोएडा में इंटर्नशिप कर रही हैं। वर्ष 2005 में जब दीप्ति कक्षा आठ में पढ़तीं थी तब गांव में विद्युतीकरण होने के बाद बिजली आई थी, लेकिन उसी साल जून में आई तेज आंधी में 11000 केवीए की तार टूटने से बिजली गुल हो गई। स्थानीय विद्युत निगम अफसरों से लेकर ग्रामीणों ने सीएम और डीएम तक विद्युत लाइन जोड़ने के लिए शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दीप्ति ने हर जगह से निराश होने के बाद पीएमओ की वेबसाइट राइट टू द प्राइम मिनिस्टर पर वर्ष 2014 में शिकायत दर्ज कराते हुए विद्युत लाइन जोड़ने की मांग की। शिकायत दर्ज कराने के बाद दीप्ति भूल चुकी थी, लेकिन अगस्त 2016 में पीएमओ ने शिकायत का संज्ञान लिया तो विद्युत निगम अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एक्सईएन राजकुमार ने विद्युत लाइन का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेज फोन पर दीप्ति से संपर्क साधा। पीएम के पत्र के साथ भेजा गया इस्टीमेट देखते ही उच्च अधिकारियों ने विद्युत लाइन बनाने के लिए 8,81,377 लाख रुपये बजट जारी कर दिया। विद्युत निगम तरगवां गांव से भिड़इया गांव की विद्युत लाइन बनाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed