फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Peas businessman robbed three million bucks

मटर व्यापारी से तीन लाख रुपये लूटे

Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
एटा ब्यूरो अमर उजाला
एटा ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Peas businessman robbed three million bucks
 थाना क्षेत्र की पिवारी बैंक से मटर व्यापारी द्वारा निकाले गए तीन लाख रुपये चार बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिए। पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर पर लूट की घटना हुई। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी नत्थू सिंह ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त से सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तीन लाख रुपये निकाले थे। रुपयों का थैला बाइक की डिग्गी में रख कर वह वापस गांव जा रहे थे। अभी वह आधा किलोमीटर ही निकले थे कि पीछे से आईं दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। नत्थू सिंह के गिरते ही लुटेरों ने उन पर पिस्टल तान कर डिग्गी में रखे रुपयों का थैला निकाल लिया और भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। लेकिन लुटेरे तब तक भाग चुके थे। दिन दहाडे़ हुई लूट से क्षेत्रीय लोगों में दहशत का माहौल है वहीं व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


बैंक के सीसीटीवी कैमरे रहते हैं बंद
 अक्सर लूट की घटनाएं होती हैं। लुटेरों द्वारा बैंक से ही रेकी की जाती है। इसके बाद भी बैंकों में लगे सीसी टीवी कैमरे बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed