फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients with increased stomach pain and diarrhea in the summer

Etah News: गर्मी में बढ़े पेट दर्द और डायरिया के मरीज

Tue, 14 Apr 2026 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Patients with increased stomach pain and diarrhea in the summer
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
एटा। मौसम बदलने के बाद बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। ज्यादातर लोग डायरिया के साथ पेट दर्द से परेशान हैं। सोमवार को इससे पीड़ित 30 मरीजों को वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में सोमवार को 400 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। इसमें सबसे अधिक डायरिया, पेट दर्द के मरीज उपचार लेने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों ने उपचार लिया। इसके साथ ही चिकित्सकों ने सोमवार को मेडिसिन वार्ड में कुल 37 मरीजों को भर्ती किया। इसमें 30 मरीज डायरिया और पेट दर्द के थे। वहीं बाल रोग विभाग में बाल विशेषज्ञ डॉ. गौरव ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से बच्चे अधिक पीड़ित हो रहे हैं। बताया कि रोजाना 200 से अधिक बीमार बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं बच्चा वार्ड में कुल 35 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। यहां पर कुल 40 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान
- गर्मी में अधिक मसालेदार भोजन न करें।
- अधिक ठंडी चीजों का सेवन न करें।
- बाहर की खुली हुई चीजों का सेवन न करें।
- फल व जूस का अधिक सेवन करें।
- रोजाना व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed