फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients waited in queues for one and a half hours to get medicine.

Etah News: डेढ़ घंटे कतारों में लगे मरीज तब मिल सकी दवा

Mon, 29 Jul 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Patients waited in queues for one and a half hours to get medicine.
एटा। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ ऐसी हो रही है कि मरीजों को पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर व चिकित्सक के कक्षों के बाहर लंबी कतारों से जूझना पड़ रहा है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली तो हर ओर भीड़ लग गई। 1700 नए पर्चे बन गए। बेहाल मरीजों को डेढ़ घंटे अलग-अलग कतारों में लगना पड़ा, तब जाकर दवा मिली।
विज्ञापन

इन दिनों उमस भरी गर्मी और तापमान में उतार चढ़ाव के कारण बीमारियां बढ़ी हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सोमवार को यहां मरीजों की भीड़ को देखते हुए 3 पर्चा काउंटर अलग से बनाने पड़े। यहां तक कि ऑफलाइन पर्चे भी बनाए गए। भीड़ ऐसी थी कि काउंटर पर पर्चा बनवाने को लेकर मारामारी हो रही थी। इसके बाद विभिन्न विभागों में चिकित्सकों को दिखाने गए। यहां मेडिसिन विभाग में 340 मरीज उपचार को पहुंचे। यहां मरीजों में धक्का- मुक्की हो रही थी। महिला होमगार्ड ने मरीजों को कतार में लगवाया। तब जाकर व्यवस्था दुरुस्त हो पाई।
विज्ञापन

चिकित्सक कौस्तुभ राज सिंह ने बताया बुखार के साथ पेट की समस्या के मरीज अधिक रहे हैं। बाकी अन्य बीमारियों के थे। इसके अलावा त्वचा रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ अधिक थी। यहां कुछ महिलाएं थककर फर्श पर ही बैठ गईं। यहां 420 मरीजाें का उपचार हुआ। यहां भीड़ ऐसी थी कि एक स्वास्थ्यकर्मी को ही मरीजों ने पर्चा जमा करने के लिए घेर लिया। जैसे- तैसे पर्चे जमा कर वह भीड़ से बचा। डॉ. प्रीती ने बताया कि यहां एलर्जी सहित फंगल व दाद के मरीज अधिक रहते हैं। ऐसी ही कुछ स्थिति ईएनटी विभाग सहित नेत्र व अन्य विभागों की थी। चिकित्सक से इलाज लिखवाने के बाद मरीजों को फिर दवा काउंटर पर कतार से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बोले मरीज

बेटी को दिक्कत थी उसकी दवा चल रही है। उसको दिखाने आया था। यहां 1:45 घंटे कतारों में लगना पड़ा। तब जाकर दवा मिल पाई है। दवा भी कुल 3 दिन की दी गई है, फिर आना पड़ेगा। -योगेश, जमलापुर
---------
त्वचा संबंधी दिक्कत थी। चिकित्सक को दिखाने आए। यहां पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक को दिखाने व दवा काउंटर से दवा लेने में 1:30 घंटा लग गया। दवा भी पूरी नहीं मिली। -रामवीर सिंह, सरनऊ


एक्स-रे कराने वाले मरीजों को मिली कूलर-पंखों की सुविधा

एटा। मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदार को पहले बाहर गर्मी में बैठना पड़ता था। जिसके चलते असुविधा उठानी पड़ रही थी। प्राचार्य डाॅ. रजनी पटेल के निर्देश पर गर्मी से बचाव के लिए कूलर और पंखों की व्यवस्था की गई है। वहीं पाइपलाइन पड़ने के कारण असुविधा के चलते मरीजों के बैठने की व्यवस्था एनआरसी में की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed