फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patiali-Bareilly bus service will start soon from the headquarters

Etah News: मुख्यालय से पटियाली-बरेली बस सेवा जल्द होगी शुरू

Tue, 26 Aug 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 26 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Patiali-Bareilly bus service will start soon from the headquarters
एटा। जिला मुख्यालय से बरेली के लिए पटियाली होते हुए बस सेवा की शुरूआत जल्द ही की जाएगी। इस बस के संचालित होने से बदायूं और बरेली जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। किराया और समय कम लगने से लोगों को यात्रा में आसानी होगी।
विज्ञापन

बदायूं और बरेली जाने वाले लोग काफी समय से गंजडुंडवारा और पटियाली होते हुए बरेली और वापसी में दिल्ली तक बस संचालन की मांग कर रहे हैं। परिवहन निगम की ओर से इस रूट पर बस सेवा अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। डिपो प्रभारी अंकित पांडेय ने बताया कि लोगों की मांग के अनुरूप निगम की ओर से एक बस चलाने की बात कही गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए डिपो की एक बस इस मार्ग से होते हुए जल्द ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

इतना पड़ेगा फर्क-
इस मार्ग पर होकर गुजरने से बदायूं-बरेली की दूरी लगभग 5 किलोमीटर कम हो जाती है। इससे किराया भी करीब 10 रुपये कम हो जाएगा। ओनघाट निवासी राम अवतार ने बताया कि बरेली या बदायूं जाना हो तो पहले मुख्यालय आना पड़ता है। वहां से वापसी के लिए सीधी बस मुश्किल से मिलती है और किराया भी अधिक लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed