फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passing percentage in high school decreased by 2.53, intermediate increased by 5.44.

Etah News: हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 2.53 हुआ कम, इंटर का 5.44 बढ़ा

Sun, 21 Apr 2024 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Passing percentage in high school decreased by 2.53, intermediate increased by 5.44.
एटा। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी किया गया। इस बार हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत बीते वर्ष के सापेक्ष 2.53 प्रतिशत कम हो गया। जबकि इंटरमीडिएट का 5.44 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार हाईस्कूल में 87.91 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 82.33 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन





यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम शुक्रवार दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया। परीक्षार्थियों को जैसे ही जानकारी मिली, परिणाम को लेकर उनमें उत्साह नजर आने लगा। यूं तो शनिवार की सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित थे। विद्यालयों में भी इसको लेकर उत्साह था। दोपहर 2 बजे से पहले ही विद्यालयों में परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे ही दो बजे तो परिणाम जानने को लेकर विद्यार्थी बेचैन हो गए। जब अपने परिणाम के बारे में जानकारी मिली, खुशी से उछल पड़े। शिक्षकाें ने परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं घरों में भी उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार 31129 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 28628 विद्यार्थी बैठे थे। शनिवार को परिणाम जारी हुआ तो 25166 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इस हिसाब से हाईस्कूल का परिणाम 87.91 प्रतिशत रहा। प्रदेश में जिला 50वें स्थान पर रहा। जबकि बीते वर्ष 90.44 उत्तीर्ण प्रतिशत रहा था और बीते 7 वर्ष का रिकार्ड टूटा था। वर्ष 2022 की बात करें तो हाईस्कूल का परिणाम 82.44 प्रतिशत रहा था। वर्ष 2020 के परिणाम में 84.05 प्रतिशत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की बात इस बार करें तो इसमें 26376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 24776 ने परीक्षा दी थी। इसमें से 20399 परीक्षार्थी पास हुए। उस हिसाब से यह 82.33 प्रतिशत पर रहा। प्रदेश में जिले को 49वां स्थान मिला। बीते वर्ष 76.89 प्रतिशत परिणाम रहा था। वर्ष 2015 में इंटर का परिणाम 89 प्रतिशत पर रहा था। इसके बाद से लगातार कम हो रहा है। वहीं इस बार भी प्रदेश के टॉप टेन में इंटरमीडिएट में दो बेटियों को स्थान मिला है। दोनों ही बेटियां ग्रामीण क्षेत्र से हैं।






हाईस्कूल के पांच वर्ष के आंकड़े
वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2019 79.12
2020 84.05
2021 लॉकडाउन
2022 82.44
2023 90.44
---------------
इंटर मीडिएट के आंकड़े
वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2019 69.19
2020 66.63
2021 लॉकडाउन
2022 80.92
2023 76.89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed