फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passengers wandering due to lack of buses, fight for Delhi-Agra and Bareilly

Etah News: बसों के अभाव में भटक रहीं सवारी, दिल्ली-आगरा और बरेली के लिए मारामारी

Thu, 30 Jan 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 Jan 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Passengers wandering due to lack of buses, fight for Delhi-Agra and Bareilly
एटा। जिला मुख्यालय से दिल्ली और आगरा व बरेली जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डिपो के बेड़े से निगम की सारी बसें महाकुंभ में जाने के बाद दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। इसके अलावा जो नई बसें मिलनी थीं, वो भी अभी तक नहीं आ पाई हैं।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में वर्तमान में 167 बसें हैं, इनमें से 81 निगम की और 86 अनुबंधित हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जिले से निगम की सभी 81 बसों को भेजा गया है। जिसके बाद यहां के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनुबंधित 86 बसों के सहारे आवागमन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लोग परेशान हैं और निजी व डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा कर रहे हैं। जिसके चलते समय और किराया दोनों अधिक लग रहे हैं, साथ ही यात्रा के दौरान जान का भी जोखिम रहता है।
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए मारामारी है, काफी देर में बस पहुंचती है। तब तक वहां सवारियां अधिक हो जाती हैं, जिससे आधे लोग ही बस में बैठ पाते हैं। शेष को अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। -मयंक भारद्वाज, मानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली जाने के लिए काफी देर से खड़ा हूं तब जाकर बस मिली। बसों की कमी के कारण काफी दिक्कत हो रही है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। जिससे कि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। -प्रियंका देवी, शांती नगर

यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अनुबंधित बसों के सहारे हर रूट पर यात्रा कराई जा रही है। हमारा प्रयास है कि किसी भी यात्री को दिक्कत नहीं होने पाए। फिर भी कोई समस्या आ रही है तो समाधान कराया जाएगा। -नरेश चंद्र गुप्ता, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed