{"_id":"63615c1780a6bc6d62509678","slug":"panchayat-secretariat-of-burahism-going-on-in-tinshed-etah-news-agr5519560200","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड में चल रहा बुरैहनावाद का पंचायत सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड में चल रहा बुरैहनावाद का पंचायत सचिवालय
विज्ञापन
बुरैहनाबाद में टिनशेड में बना ग्राम पंचायत सचिवालय। संवाद
- फोटो : ETAH
मिरहची। विकास खंड मारहरा की ग्राम पंचायत बुरैहनाबाद में ग्रामसभा की जमीन होने के बाद भी पंचायत सचिवालय टिनशेड में चल रहा है। जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है जिसे हटवाया नहीं जा रहा है। इसकी वजह से सचिवालय भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
टिनशेड में चल रहे सचिवालय से परेशान ग्राम प्रधान और सचिव ने कई बार खंड विकास अधिकारी को लिखित शिकायतें कीं। जिस पर खंड विकास अधिकारी मारहरा मनोज कुमार ने सचिवालय बनवाने की स्वीकृति दे दी। इसके लिए ग्रामसभा की जमीन भी चिह्नित कर ली गई लेकिन जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। पैमाइश कर इससे कब्जा हटवाना है, लेकिन आरोप है कि लेखपाल इसको खाली कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।
घरों में कराई जाती हैं अधिकारिक बैठकें
ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए सचिव और ग्राम प्रधान ग्रामसभा की अधिकारिक बैठकों को भी लोगों के घरों में कराते हैं। ग्रामीणों के अनुसार टिनशेड में चल रहे सचिवालय में बैठकों समेत अन्य सरकारी काम भी नहीं हो पा रहे हैं।