{"_id":"25bb47559f958f555d9683d20501bf47","slug":"pan-requirement-increased-from-two-to-five-million-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेनकार्ड की अनिवार्यता दो से बढ़ाकर पांच लाख करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेनकार्ड की अनिवार्यता दो से बढ़ाकर पांच लाख करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
सर्राफा जिला ऐसोसिएशन ने बैठक कर सोने-चांदी की दो लाख रुपये की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग उठाई है। कारोबारियों का कहना है कि इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाए। युवा सर्राफा कारोबारियों का सम्मान किया गया।
रविवार की रात को शनि कांपलेक्स में कारोबारियों की बैठक संपन्न हुई। विशिष्ठ अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध पल्तानी ने की। जिला संयोजक योगेश गौड़ ने केंद्र सरकार के निर्णय पर आक्रोश जताते हुए कहा कि 2 लाख के सोने-चांदी की बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता गलत है। इससे कारोबार प्रभावित होता है। सरकार को उसकी सीमा बढ़ाकर 5 लाख करनी चाहिए। केंद्र सरकार सर्राफा कारोबारियों की मंशा के विरुद्ध कार्य कर रही है। जिला महामंत्री दीपक गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल ने कहा कि सर्राफा कारोबारी जागरूक है और वह संगठन से जुड़कर मजबूती के साथ हर संघर्ष को तैयार है। सर्राफा जिला ऐसोसिएशन मजबूत संगठन है। जिला अध्यक्ष व्यापार संगठन सुरेश वार्ष्णेय एवं जिलाध्यक्ष ऐसोसिएशन अनिरूद्ध पल्तानी ने कहा कि केंद्र सरकार को पेन कार्ड की अनिवार्यता की सीमा बढ़ानी चाहिए। इस दौरान प्रदीप गुप्ता, राहुल बिड़ला, ग्रीश चन्द्र, सुनील अग्रवाल, राहुल जैन, संजय अग्रवाल, प्रदीप साहू, सत्यप्रकाश, अमित गौड, समीर गौड, अतीक अहमद, अमित राठौर, राजेश्वर माहेश्वरी, मंयक माहेश्वरी, विष्णु कुमार, राहुल अग्रवाल, सौरभ वर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्राफा कारोबारी मौजूद रहे। संचालन दीपक सर्राफ ने किया।