{"_id":"6820ded383e9f93c54025e16","slug":"pakistan-will-not-stop-its-cowardly-acts-india-should-continue-to-attack-etah-news-c-163-1-eta1004-133441-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कायराना हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, भारत हमला जारी रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कायराना हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, भारत हमला जारी रखे
Sun, 11 May 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 11 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। सीजफायर का पाकिस्तान द्वारा उल्लंघन किए जाने के बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। उनका साफ कहना है कि भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का मजबूत जवाब दिया, लेकिन पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। भारत को हमला जारी रखते हुए इसे और कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है।
बोले लोग...
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा सा ट्रेलर था। अगर अभी भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो पूरा पाकिस्तान भारतीय सैनिक साफ कर देंगें। जिसके बाद भारत में अमन-चैन रहेगा। -डॉ. कृपाल सिंह, नेहरू नगर
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम एक अहम फैसला था। अगर यह युद्ध चलता रहता, तो कई निर्दोष लोगों की जान जा सकती थीं लेकिन पाकिस्तान की हरकतें भारत को उकसाने वाली हैं, इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। -आदित्य विक्रम, नगला भजा
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के देश के बीच सुलह-समझौता भले ही हुआ है, लेकिन पाकिस्तान की मंशा पर विश्वास नहीं हो रहा। अगर समझौता के बाद भी पाकिस्तान नापाक हरकत करता है तो भारतीय सेना को खुली छूट दे देनी चाहिए। - अनिरुद्ध सिंह, रामेश्वरम कॉलोनी
ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को अच्छी तरह से सबक मिल गया होगा। अगर वह अब भी आतंकी हमले करने से बाज नहीं आया, तो भारत को कड़ा रूख अपना कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि वह अब हमला नहीं कर सके। - पदम सिंह, मलावन