{"_id":"bd13286a9728e05d9fab05f3c6d647a2","slug":"pakistan-is-hanging-supporters-who-defended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की पैरवी करने वाले समर्थकों को हो फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की पैरवी करने वाले समर्थकों को हो फांसी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को केएपीजी कॉलेज पर एकत्रित होकर जेएनयू में पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की पैरवी करने वाले लोगों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए पुतला फूंका।
जिला संयोजक विकास यादव ने कहा कि सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू में पाकिस्तान जिंदाबाद, याकूब मेमन के समर्थन में नारे लगाने वाले देश प्रेमी नहीं हो सकते। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि देश में हो रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को परिषद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। देश में बढ़ रही देश विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। देश में इनकों सक्रिय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है, वह यह भूल गए है कि वह इसी देश में रह कर इस देश का ही खा रहे है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है जो कोई भी आतंकवादी भारत से अलग नहीं कर सकता। इस मौके पर अरूण माहेश्वरी, अन्नु, प्रभात यादव, नरेंद्र वर्मा, शुभ यादव, नितिन, निशेष, निशांत सक्सेना, गौरव आदि मौजूद रहे।