फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pahale karenge matadaan, phir karenge koee kaam

पहले करेंगे मतदान, फिर करेंगे कोई काम

Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
pahale karenge matadaan, phir karenge koee kaam
मतदान करने संकल्प - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के निधौली रोड स्थित ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया। साथ ही मतदान वाले को दिन को बूथ दिवस में मनाने की अपील की।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए शत प्रतिशत मतदान अभियान में सोमवार को ट्यूलिप पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या बिंदु जायसवाल ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सबको मिला है। इसका प्रयोग करके हम देश हित और राष्ट्रहित में अपना योगदान दे सकते हैं। इसके लिए 11 फरवरी को मतदान वाले दिन को छुट्टी वाला दिन समझकर घर नहीं बैठें, बल्कि सुबह ही बूथ पर पहुंचकर मतदान करें। शिक्षकों ने भी बूथ दिवस मनाने का संकल्प लेते हुए अपने परिचितों और परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इस मौके पर निदेशक पीयूष जैन, मैत्रेय जय जायसवाल, रीता उपाध्याय, अपर्णा दीक्षित, नीतू पांडेय, रमा सिंह, रेखा चौहान, अंजू सिंह, कविता चौहान, जागृति पांडेय, पूजा शर्मा, पूजा श्रीवास्तव, आकांक्षा शुक्ला, विवेक, राम, प्रदीप समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed