फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pahale jaag jaata prashaasan to na hotee 44 kee maut

पहले जाग जाता प्रशासन तो न होती 44 की मौत

Tue, 19 Jul 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 19 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
pahale jaag jaata prashaasan to na hotee 44 kee maut
जहरीली शराब कांड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रशासन की कुंभकर्णी नींद अगर पहले ही टूट जाती 40 की मौत न होती। तो कई मां की गोद न सूनी होती, बच्चे अनाथ न होते, महिलाओं के माथे का सिंदूर न उजड़ता। अब कार्रवाई हो रही है तो खुलासा हो रहा है कि किस तरह से शराब का यह अवैध धंधा इलाके में फैला हुआ है। दो दिन में चालीस स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान जमीनों में दबे कच्ची शराब के ड्रम निकल रहे हैं। गांव-गांव जहर बनाने की भट्टियां चल रही थी।
विज्ञापन

 सोमवार और मंगलवार को नया गांव, जसरथपुर, मारहरा, लालपुर, ठपुूआ, लैहचोरा, फरसौली, जरानीकलां, लोहरी, फाजिलपुर, सिमराह, रिजोर, गढ़िया जान, मलगांव, उदेतपुर समेत करीब 40 स्थान पर कार्रवाई हुई। टपुआ, चिरौरी और नया गांव में तो पुलिस ने जमीन के अंदर दबा कर रखे गए शराब से भरे ड्रम खोद निकाले। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस और आबकारी अफसरों को कच्ची शराब के धंघे की जानकारी थी लेकिन सबने चंद रुपयों के लिए अपनी आंखें बंद की हुई थी। पुलिस ने अभी तक किसी बड़े शराब माफिया को  गिरफ्तार नहीं सकी है। केवल दस-पांच लीटर शराब बेचने वालों को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed