फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   paatron ke naam matadaata soochee mein jode: deeem

पात्रों के नाम मतदाता सूची में जोड़े: डीएम

Tue, 24 May 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 24 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
paatron ke naam matadaata soochee mein jode: deeem
बैठक का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में व्यवस्थित मतदाता प्रशिक्षण एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) पर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में डीएम ने कहा कि पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि स्वीप के माध्यम से लोग सही व्यक्ति को चुनने के लिए प्रेरित होंगे। लोकतंत्र का आशय लोगों की सरकार, लोगों के लिए सरकार और लोगों के द्वारा चुनी गई सरकार से है। 
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि स्वीप कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी मिलजुल कर टीम भावना के साथ काम करें और अपने अनुभवों को बाटें। राजनैतिक पार्टियों, मतदाताआें को कौन कैसे और क्यों के बारे में बताना बेहद आवश्यक है। डोर-टू-डोर अभियान में बीएलओ और सुपरवाइजर गंभीर होकर काम करें। जो भी पात्र है उसका नाम मतदाता सूची में शामिल करें और मृतकों, अपात्रों को मतदाता सूची में निकाले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी एसडीएम तहसीलदारों को बूथ पर जागरूकता के लिए समूह का गठन करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि मतदाता सूची के साथ साथ निर्वाचन कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं। जिले में रेशियो एवं जेंण्डर रेशियो को संतुलित करने के लिए डीएम ने डीआईओएस, बीएसए समेत काम में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।  सीडीओ राजेंद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चन्द्र शर्मा, एसडीएम सुनील वर्मा, चन्द्रन पटेल, रामदास, डीआईओएस, बीएसए, डीईओ राजेंद्र भारती, सतेंद्र पचौरी, मनोज कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------------------
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव 26 को 
एटा। जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा है कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आगामी 26 मई को कलक्ट्रेट सभागार में वार्षिक जिला योजना संरचना का अनुमोदन करेंगे। डीएम और सीडीओ राजेंद्र कुमार ने मंगलवार को बैठक कर अधिकारियों निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ राजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, सीएमओ, पीडी, एसडीएम रामदास, सुनील कुमार वर्मा, चंदन पटेल, सहित कृषि, सिंचाई, प्राथमिक एवं बेसिक शिक्षा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed