फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   P-BJP alleges discrimination

सपा-भाजपा पर भेदभाव का आरोप

Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 20 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
P-BJP alleges discrimination
सपा-भाजपा पर भेदभाव का आरोप - फोटो : अमर उजाला
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शुक्रवार को अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो पाई। बसपा नेताओं ने भाजपा और सपा पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा और आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।  
विज्ञापन

एटीसी फार्महाउस पर आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर एवं एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार ने सभी धर्म को समानता का अधिकार देने की परंपरा है। लेकिन प्रदेश की सपा सरकार ने चार साल में जो कारनामे किए हैं वह किसी से छिपे नही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा विदेश में जमा कालाधन सौ दिन के अंदर वापस लाने और हर नागरिक के खाते में 15 लाख डालने का वादा कर लोगाें को गुमराह किया। सुनील चित्तौड़ ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार बसपा की होगी और जिन कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगे हैं वो वापस होंगे। सदर प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह चौहान बबलू ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक पारिवारिक समूह बनकर रह गया है। मुख्यमंत्री के फैसले उनके परिवार के लोग लेते है। इसके चलते सरकार कर वजूद जनता में खत्म हो गया है। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि वोट हासिल करने के लिए भाजपा और सपा झूठे वादे कर सरकार में आने के बाद भूल जाती है। अनिल सागर, नेमसिंह राजपूत, नूर मोहम्मद्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव, सुभाष वर्मा, राजवीर सिंह मंतोश सिंह श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, लोक पाल सिंह शाक्य, मदनलाल, जितेन्द्र सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता बसपा  जिलाध्यक्ष अखिलेश दिनकर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed