{"_id":"69de99b7b5932769d90d0151","slug":"over-850-complaints-of-damage-due-to-rain-and-hailstorm-survey-underway-etah-news-c-163-1-eta1002-149200-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान की 850 से अधिक शिकायतें, सर्वे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान की 850 से अधिक शिकायतें, सर्वे जारी
Wed, 15 Apr 2026 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
एटा। हाल ही में हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग की संयुक्त टीमें क्षेत्र में दौरे कर रही हैं। अब तक करीब 850 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।
उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि फसल की खराबी को लेकर प्रतिदिन शिकायतें आ रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आई शिकायतों के आधार पर टीमें मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही कार्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि जिन क्षेत्रों में सर्वे दल नहीं पहुंचा है वहां के किसान संबंधित विभाग में अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय पर आकलन पूरा किया जा सके।