{"_id":"659998729c6fa73eda0524d8","slug":"opposition-to-construction-of-tank-on-the-land-of-animal-husbandry-department-etah-news-c-163-1-sagr1017-10875-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पशुपालन विभाग की जमीन पर टंकी निर्माण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पशुपालन विभाग की जमीन पर टंकी निर्माण का विरोध
Sat, 06 Jan 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र में आगरा रोड स्थित गांव हरीसिंहपुर में पशुपालन विभाग की जमीन पर जल जीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण किया जा रहा है। पशुपालन विभाग ने इसका विरोध जताते हुए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा कि गांव हरीसिंहपुर में पशु चिकित्सालय बना हुआ है। इसके परिसर में जल जीवन मिशन के तहत पंप हाउस (टंकी) का निर्माण, बोरिंग आदि कार्य कराया जा रहा है। जबकि इसी परिसर में हमारे विभाग की ओर से कई नवीन कार्य की शासन से मंजूरी मिल चुकी है। कहा कि ग्राम पंचायत चमकरी और कासिमपुर की ओर से जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराए जाने के लिए गाटा संख्या 116 लेखपाल के माध्यम से सुपुर्दगी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। लेकिन कार्यदायी संस्था सुपुर्दगी प्रमाण पत्र के आधार पर निर्माण कार्य न कराकर गाटा संख्या 118 में बने पशु चिकित्सालय में मनमानी से कार्य करा रही है।
इस मामले में सीडीओ, एडीएम प्रशासन, विभागीय अपर निदेशक अलीगढ और निदेशक प्रशासन एवं विकास लखनऊ को भी शिकायतें भेजी हैं। सीवीओ ने बताया कि शनिवार को विभागीय अधिकारी भी निर्माणाधीन कार्य स्थल पर निरीक्षण करने के लिए भेजे गए थे। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को ग्राम पंचायत की ओर से दिए गए प्रमाण पत्र गाटा संख्या 116 में कार्य करने के लिए कहा गया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।