फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Opposition is frustrated and disappointed on Mahakumbh

Etah News: महाकुंभ पर हताश और निराश है विपक्ष

Wed, 26 Feb 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Opposition is frustrated and disappointed on Mahakumbh
जीटी रोड ​स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकताओं को संबो​धित करते दुर्विजय सिंह शाक्य - फोटो : जीटी रोड ​स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकताओं को संबो​धित करते दुर्विजय सिंह शाक्य
एटा। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आए। केंद्र सरकार के बजट के बारे में समझाया। महाकुंभ को लेकर की जा रही बयानबाजी पर विपक्ष को हताश और निराश बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने की। केंद्रीय बजट को समझाते हुए दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लिए यह केंद्रीय बजट एक रोड मैप है। मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास की प्रतिबद्धता को जीवित करता है। मध्यमवर्ग पर कर बोझ करते हुए आय कर सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दी गई है। किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई है।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महाकुंभ को लोग पचा नहीं पा रहे हैं। महाकुंभ में प्रत्येक पार्टी का कार्यकर्ता पहुंच रहा है। संगम जल की स्वच्छता के सवाल पर कहा कि वह खुद अपने परिवार के साथ महाकुंभ होकर आए हैं। इतनी सफाई और सुविधा है, इसीलिए अब तक 63 करोड़ लोग वहां स्नान कर चुके हैं। दिल्ली की जीत पर कहा कि जिस तरह यमुना को गर्त में डाला गया, उसका परिणाम आम आदमी पार्टी को मिल चुका है। हमारी सरकार आते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिए गए यमुना सफाई संकल्प का प्रमाण भी दिखने लगा है। यमुना जी को निर्मल कर उसे आचमन के योग्य बनाएंगे। जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, आशीष राजपूत, पंकज चौहान, जितेंद्र दिवाकर, अग्रिम जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed