फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Operator misbehaved with Divyang, ARM banned on duty

Etah News: दिव्यांग से परिचालक ने की अभद्रता, एआरएम ने ड्यूटी पर रोक लगाई

Mon, 16 Jan 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Operator misbehaved with Divyang, ARM banned on duty
एटा। एक दिव्यांग निगम की बस में सवार होकर आगरा के लिए 31 दिसंबर को सवार हुआ था। यात्रा के दौरान परिचालक ने दिव्यांग दस्तावेज, आधार कार्ड मांगा और अभद्रता की। इसकी शिकायत सोमवार को दिव्यांगजनों द्वारा एआरएम को ज्ञापन देकर की गई। इसके बाद एआरएम ने संविदा परिचालक की ड्यूटी पर रोक लगाकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि दिव्यांग मनोज कुमार गोला निवासी बनगांव व अन्य दिव्यांगजन ने सोमवार को कार्यालय आकर एक ज्ञापन के माध्यम से परिचालक की शिकायत की। बताया कि डिपो की एक बस पर संविदा परिचालक ओम प्रताप 31 दिसंबर को ड्यूटी पर था। तभी दिव्यांग के सफर के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र और आधार कार्ड मांगा गया। यूनिक कार्ड दिखाया और मोबाइल में मौजूद आधार कार्ड दिखाया। इस पर परिचालक ने मोबाइल छीनकर रख लिया और दिव्यांग को बस से बाहर फेंकने की धमकी दी गई। एआरएम ने बताया कि दिव्यांग के साथ अभद्रता और आरोप गंभीर होने के चलते परिचालक की डयूटी पर रोक लगा दी गई है व जबाव तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed