फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Open school: Only five percent students reached on the first day

खुले स्कूल, पहले दिन पांच फीसदी रही विद्यार्थी की उपस्थित

Tue, 24 Aug 2021 06:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Open school: Only five percent students reached on the first day
एटा। शासन के आदेश पर मंगलवार को कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खोल दिए गए। सुबह 8 बजे से विद्यार्थियों को बुलाया गया। पहले दिन महज पांच फीसदी विद्यार्थी पहुंचे। इन्होंने पढ़ाई के साथ ही अपने दोस्तों संग मौज-मस्ती की। इन कक्षाओं में जिले में करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से करीब साढ़े सात हजार विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। स्कूल में प्रवेश देने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सैनिटाइजेशन किया गया। मारहरा क्षेत्र स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों ने कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को एक ही कक्षा में बैठाकर शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

वहीं अभिभावक द्वारा दिए गए सहमतिपत्र भी छात्र-छात्राओं से लेकर जमा किए। जिन स्कूलों में एक-दो छात्र ही पहुंचे वहां मिड डे मील नहीं बनाया गया। उन्हें फल वितरित किए गए। दोपहर दो बजे तक स्कूल खोले गए। वहीं प्राइवेट स्कूलों में भी छात्रों की संख्या नगण्य रही। निधौली रोड स्थित मायादेवी रामचंद्र आर्य कन्या जूनियर हाईस्कूल में सिर्फ पांच बच्चे ही पढ़ाई के लिए पहुंचे। प्रधानाचार्य आभा वर्मा ने बताया कि पहला दिन होने की वजह से बच्चे बहुत कम आए हैं।
विज्ञापन

कई स्कूलों में नहीं पहुंचा एक भी छात्र
जिले के उप्रावि में मंगलवार को पहले दिन कई स्कूलों में एक भी छात्र नहीं पहुंचा। शिक्षक पूरे दिन छात्रों का इंतजार करते नजर आए। बाद में शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed