फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only half of the beneficiaries received the first installment of toilet.

Etah News: आधे लाभार्थियों को ही शौचालय की पहली किस्त मिली

Tue, 10 Oct 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Only half of the beneficiaries received the first installment of toilet.
एटा। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 हजार 305 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 6-6 हजार की दो किस्तों में सीधी धनराशि भेजी जाएगी। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थी शौचालय का निर्माण प्रारंभ कर देगा। उसके बाद उसकी प्रगति की समीक्षा होगी और अगली बकाया किस्त उसके खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत रूप से होने वाले शौचालय निर्माण के लिए दी जा रही प्रथम किस्त में भी अभी लगभग आधे लाभार्थी बाकी हैं। इसके लिए प्रक्रिया की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत इन शौचालयों का निर्माण होना है, लेकिन लगभग 6 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक लाभार्थियों को पहली किस्त नहीं मिल सकी है। इसकी वजह से काफी लाभार्थी शौचालय का निर्माण शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ केके सिंह चौहान ने बताया कि जिले में बनने वाले व्यक्तिगत 8 हजार 305 शौचालयों में से 4 हजार 22 पात्र लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बाकी 4 हजार 283 लाभार्थियों को इसी माह प्रथम किस्त सीधी उनके खाते में भेज दी जाएगी। इन लाभार्थियों को पहली किस्त में 6 हजार रुपये भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------

व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति



ब्लॉक बनने हैं पहली किस्त मिली

अलीगंज 1340 601



अवागढ़ 801 322

जलेसर 843 575



जैथरा 981 733

निधौलीकलां 1036 434



मारहरा 774 481

सकीट 1325 501



शीतलपुर 1205 375
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed