{"_id":"604125be8ebc3ee61b334997","slug":"one-theif-run-away-and-two-arreseted-etah-news-agr483254245","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो फरार-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो फरार-फोटो
विज्ञापन
जैथरा पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड के आरोपी ।
- फोटो : ETAH
थाना जैथरा पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने रुपधनी रोड़ के पास झाड़ियों में छिपे बदमाशों को ललकारा तो पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य बदमाश मौके से भागने में सफल रहे।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि बुधवार की रात थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह जादौन चेकिंग पर थे तभी सूचना मिली कि रूपधनी के पास बदमाश झाड़ियों में छिपे हैं और लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस टीम पहुंची, यहां पर कुछ हल्की आवाजें आ रही थी तभी पुलिस ने ललकारा तो बदमाशों ने गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद बबलू निवासी शाहबाजपुर थाना जैथरा को एक तमंचा, खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।
जब कि देवेन्द्र सिंह निवासी सुल्तानपुर, धुमरी थाना जैथरा और जितेंद्र निवासी बरखेड़ा थाना कुरावली जिला मैनपुरी भागने में सफल रहे। आरोपी की तलाशी और मौके से छह चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। सख्ती से पूछे जाने पर बताया गया कि उसने यह बाइकें अपने भागे हुए साथियों के साथ मिलकर आसपास के जिलों से चोरी की हैं, आज इन्हें बेचने के लिए बाहर ले जाने के लिए यहां इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।