फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One machine broke down, the workers of the other went to take the exam... how is the X-ray done?

Etah News: एक मशीन खराब, दूसरी के कर्मी गए परीक्षा देने... कैसे हो एक्सरे

Sat, 14 Dec 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 14 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
One machine broke down, the workers of the other went to take the exam... how is the X-ray done?
एटा। मेडिकल कॉलेज में दो स्थानों पर मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा है। शनिवार को मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की दोनों स्थानों पर सुविधा नहीं मिली। कारण 3 टेक्नीशियन परीक्षा देने चले गए। इससे मशीन बंद रही। दूसरी मशीन के कंप्यूटर में कुछ खराबी आ गई। ऐसे में व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। मरीज इधर से उधर भटकते रहे।
विज्ञापन


सीएमओ के अधीन दो एक्स-रे टेक्नीशियन मेडिकल कॉलेज में कार्य कर रहे हैं। यह पुराने भवन में मरीजों के एक्स-रे करते है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के नए भवन में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी है। यहां आउटसोर्सिंग से 3 टेक्नीशियन कार्यरत हैं। सीएमओ ने अपने अधीन टेक्नीशियन संजीव कुमार को हाथरस से 3 माह के लिए संबद्ध कर दिया है। वहां 100 दिन का टीबी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को एक्स-रे टेक्नीशियनों का प्रश्न पत्र है। ऐसे में आउट सोर्सिंग के तीनों कर्मी परीक्षा देने चले गए। इसके चलते शनिवार को सेवाएं ठप हो गईं। मरीज नए भवन से लेकर पुराने भवन तक दौड़ लगाते रहे। पुराने भवन में मौजूद एक टेक्नीशियन ने कंप्यूटर में खराबी का हवाला मरीजों को दिया। बताया कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। इंजीनियर को बुलाया गया है। कंप्यूटर के सही होने पर एक्स-रे किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक वहां एक्स-रे की सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहीं। इसके बाद मैन्युअल एक्स-रे की सुविधा दी गई। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि टेक्नीशियन परीक्षा देने गए थे, इसके चलते दिक्कत आई। पुराने भवन में मरीजों के एक्स-रे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed