फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, four injured as straw-laden tractor-trailer overturns

Etah News: भूसे से भरी ट्रैक्टर-टॉली पलटने से एक की मौत, चार घायल

Tue, 17 Mar 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
One killed, four injured as straw-laden tractor-trailer overturns
एटा। जिले के मलावन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर के पास भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि देवदत्त (52) निवासी नगला भीम, ताऊ राकेश (52), राजा (30), नंदकिशोर (52) और रामबकील (60) निवासी नगला बाबन थाना एका जिला फिरोजाबाद छछैना की ओर से ट्रैक्टर में भूसा लादकर एटा आ रहे थे। रात करीब 12 बजे हरचंदपुर के पास ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के ऊपर बैठे ताऊ राकेश समेत सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक समेत सभी घायलफिरोजाबाद जिले के निवासी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क हादसों में 19 लोग घायल, भर्ती

एटा। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में 19 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव लीलधर निवासी जावित्री, तारावती, मनीता और सहावर थाने के गांव चांदपुर निवासी राजू और सियाराम किराए पर पिकअप कर अपने रिश्तेदार नगला भूड़ जिला फिरोजाबाद के यहां गमी में गए हुए थे। वापिस लौटते समय नगरिया पर पिकअप अनियंत्रित हो गई और बंबा में घुस गई। इसमें पांचों लोग घायल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरिगपुर निवासी शालू, निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी कमलेश, थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के देव यादव और रितिक, थाना जैथरा के पप्पू, थाना बागवाला के गांव बादशाहपुर निवासी बनवारी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के राजपाल सिंह, थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद निवासी बिलाल और सैफ अली, थाना देहात के निवासी पवन कुमार, थाना मारहरा के सत्येंद्र, थाना कोतवाली नगर के शिवपुरी निवासी धर्मेंद्र और थाना मलावन क्षेत्र के गांव मधुपुरा निवासी रामा देवी और कृष्णपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।



सड़क पार करते समय वाहन ने मारी टक्कर, मौत

एटा। थाना मलावन क्षेत्र के सेंथरी स्थित रेस्ट एरिया पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जीटी रोड स्थित सेंथरी के पास रेस्ट एरिया के पास अविनाश (43) निवासी छछैना सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed