फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, four injured after tractor trolley overturned uncontrollably

Etah News: बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत, चार घायल

Fri, 30 Dec 2022 07:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
One killed, four injured after tractor trolley overturned uncontrollably
एटा/अलीगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव भदुइया मठ निवासी बलवीर सिंह (55) की मौत हुई है। जबकि गांव नगला उम्मेद निवासी यशवंत सिंह, दुष्यंत सिंह, रवेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह घायल हुए हैं। घायल दुष्यंत ने बताया कि ट्रैक्टर में सवार होकर गांव के लिए अलीगंज से लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए। बलवीर सिंह को सीएचसी पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तिसौली मोड़ पर काशीराम कॉलोनी के पास हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी भेजा गया है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है, इसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed