फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One Dead Four Suspected Buried as Mud Heap Collapses in etah Village

Etah: एटा के गांव खेरिया में मिट्टी की ढाय गिरी...दब गईं पांच महिलाएं, एक की मौत; चार की तलाश जारी

Fri, 28 Nov 2025 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 03:54 PM IST
सार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव खेरिया खुर्द में मिट्टी की ढाय में दबने से एक महिला की मौत हो गई। चार के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 
 

विज्ञापन
One Dead Four Suspected Buried as Mud Heap Collapses in etah Village
मिट्टी की ढाय (फाइल फोटो सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंबे के अंदर से मिट्टी निकाल रही एक महिला के ऊपर ढाय गिर गई। चीख सुनकर पास के खेत में काम कर रहे किसान बचाने के लिए आगे बढ़े तो खुद भी दब गए। पुलिस व आसपास के लोगों ने पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया खुर्द निवासी भागीरथ ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे गांव की ही काजल देवी (40) बंबे में घुसकर मिट्टी खोद रहीं थीं। तभी अचानक से ढाय गिरी तो वह चिल्लाई। आवाज सुनकर पास के ही खेत में काम कर रहे किसान हुकुम बचाने के लिए पहुंचे तो मिट्टी गिरने से वह भी दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी हटाते हुए दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम के साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को मेेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने काजल देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को गांव ले गए। वहां से पुलिस के समझाने पर शव को फिर मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि घायल हुकुम सिंह की उपचार के बाद तबीयत ठीक होने पर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed