{"_id":"67c5a12bf6fb94cea206e60a","slug":"one-day-salary-of-4-health-workers-deducted-due-to-negligence-etah-news-c-163-1-eta1003-130461-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लापरवाही पर 4 स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लापरवाही पर 4 स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटा
Mon, 03 Mar 2025 06:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज सीएचसी के चिकित्साधीक्षक ने लापरवाही बरतने पर 4 स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। साथ ही एक एएनएम की संविदा समाप्त किए जाने की चेतावनी दी है।
सोमवार को स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा के लिए सामुदायिक केंद्र पर बैठक बुलाई गई। इसमें सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों से एक-एक कर वार्ता की गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. शिवकुमार ने कार्य में लापरवाही पर एएनएम नीतेश प्रभा एवं पायल, फार्मासिस्ट हामिद अली, सीएचओ सुखवेंद्र का एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुति की।
वहीं एएनएम स्वास्तिका की संविदा समाप्ति की चेतावनी दी। कहा कि सभी कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर लोगों को लाभ मिलना चाहिए। टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, आभा आई कार्ड, टीबी के संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग कराएं। बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया, विमल मिश्रा, आर्यन सक्सेना, पूनम यादव आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।