{"_id":"af11329b9104619d8b573f00aa8f5919","slug":"one-boy-died-to-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार की लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक ने उपचार के दौरान शनिवार रात को आगरा में दम तोड़ दिया। रविवार को अलीगंज शव लेकर पहुंचे लोगों ने विद्युत कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा की मांग को लेकर अलीगंज-कायमगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया।
घटना का शिकार कसबा के मुहल्ला काजी निवासी राजाराम का पुत्र रनवीर सिंह हुआ है। बताया गया कि शुक्रवार को राजाराम के कपड़े बंदर उठा कर ले गए और पेड़ पर छोड़कर भाग गए। देर शाम रनवीर कपड़े उतारने पेड़ पर चढ़ा। तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसा रनवीर नीचे गिर गया। परिवारीजन गंभीर अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। लेकिन हालत गंभीर देखकर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उसे आगरा ले गए लेकिन शनिवार रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिवारीजन शव लेकर अलीगंज पहुंचे। यहां परिवारीजनों एवं अन्य लोगों में आक्रोश भड़क गया। सुबह सात बजे आक्रोशित लोगों ने मुआवजा एवं लापरवाह विद्युतकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।