फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One and a half lakh loot from accountant revealed, two arrested

Etah News: मुनीम से हुई डेढ़ लाख की लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 09:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Jul 2023 09:18 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh loot from accountant revealed, two arrested
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव मझराऊ के पास 11 जुलाई की दोपहर बाद 3.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी हीरालाल वार्ष्णेय निवासी बसुंधरा के मुनीम दीपू उर्फ दीपक और रामलखन से डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी। इस मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूट की कुछ रकम भी बरामद की है। मुख्य आरोपी फरार है। सगे भाइयों ने लूट की साजिश में एक सब्जी विक्रेता को भी शामिल किया था।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि व्यापारी के मुनीम से लूट करने वाले पुष्पेंद्र उर्फ छोटू निवासी मझराऊ थाना निधौली कलां और सब्जी विक्रेता आसिफ निवासी बसुंधरा को नगला बंदी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू फरार है, जो पुष्पेंद्र का सगा भाई है। पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई रकम में से 52 हजार 450 रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक व काला अंगोछा और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि जितेंद्र व पुष्पेंद्र शातिर किस्म के अपराधी हैं। चोरी, लूट और डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। थाना पिलुआ क्षेत्र में आलू से भरे ट्रक की लूट में जितेंद्र शामिल रहा था। दोनों भाइयों ने ही लूट की साजिश रची थी और व्यापारी के सामने सब्जी की दुकान लगाने वाले आसिफ को लालच देकर मुनीम की रेकी कराई थी। वारदात वाले दिन आसिफ ने रेकी करके पूरी जानकारी दी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed