फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   On the thirteenth day of father-in-law's death, sister-in-law and sister-in-law swallowed toxic substance, condition critical

Etah News: ससुर की तेरहवीं पर देवरानी-जेठानी ने निगला विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 18 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
On the thirteenth day of father-in-law's death, sister-in-law and sister-in-law swallowed toxic substance, condition critical
जैथरा। क्षेत्र के गांव नगला सुमिरत में दो महिलाओं ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घर में ससुर की तेरहवीं के कार्यक्रम में विवाद होने पर उन्होंने यह कदम उठाया। इससे कार्यक्रम में खलल पड़ गया।
विज्ञापन


नगला सुमिरत में विनोद के पिता का शुक्रवार को त्रयोदशी संस्कार था। इस दौरान विनोद की पत्नी शिवानी का जेठानी मुन्नी देवी से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर दोनों ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। एंबुलेंस से दोनों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मुन्नी देवी के पुत्र अनुज ने बताया वह भिंड में नौकरी करता है। बाबा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आया था। घर आने पर दरवाजे पर एंबुलेंस खड़ी होने पर मां और चाची के विषाक्त पदार्थ निगलने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि जानकारी पर एसआई अंकुर सागर को भेजा गया था लेकिन दोनों महिलाओं को तब तक मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed