{"_id":"677983f6f80245b9ba004aa4","slug":"on-the-pretext-of-guarding-the-farm-the-child-was-taken-away-and-committed-misdeeds-etah-news-c-163-1-eta1001-127837-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेत की रखवाली के बहाने बालक को ले जाकर किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेत की रखवाली के बहाने बालक को ले जाकर किया कुकर्म
Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खेत की रखवाली के नाम पर किशोर को ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ कुकर्म किया। बाद में परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका 9 वर्षीय पुत्र कक्षा 4 का छात्र है। शुक्रवार को सुबह घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी एक व्यक्ति आया। उसने बेटे से कहा कि खेतों में गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं, चलो रखवाली करेंगे। उसकी बातों में आकर बेटा उसके साथ खेत की ओर चला गया। वहां आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और कुकर्म करने लगा। मुंह में कपड़ा होने की वजह से बालक चिल्ला भी नहीं सका।
घटना करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया और बालक रोता हुआ घर पहुंचा। हम लोगों ने पूछा तो उसने अपने साथ घटी घटना के बारे में सारी जानकारी दी। हम लोग थाना कोतवाली नगर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।