{"_id":"64ea37c22aefb8a0ee05025c","slug":"on-hearing-the-name-of-the-operation-the-pregnant-woman-was-taken-to-the-nursing-home-etah-news-c-163-1-sagr1019-4402-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ऑपरेशन का नाम सुनते ही गर्भवती को ले गए नर्सिंग होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ऑपरेशन का नाम सुनते ही गर्भवती को ले गए नर्सिंग होम
Sat, 26 Aug 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग के आस-पास दलाल सक्रिय रहते हैं। मौका लगते ही वहां आने वाली गर्भवती के परिजन को गुमराह कर निजी नर्सिंग होम ले जाते हैं। शनिवार को भी एक गर्भवती मेडिकल कॉलेज पहुंची। चिकित्सक ने ऑपरेशन की बात कही। इसके बाद कुछ लोगों से बात कर परिजन उसको ऑटो से ही एक नर्सिंग होम में ले गए।
गांव खेरिया निवासी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बताया कि पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ है। ऐसे में ऑपरेशन ही करना पड़ेगा। कुछ समय तक परिजन शांत रहे। बाद में परिजनों को किसी ने गुमराह कर दिया और निजी नर्सिंग होम में ले जाने की सलाह दे दी। इस पर परिजन गर्भवती को ऑटो से निजी नर्सिंग होम ले जाने लगे।
मामले की जानकारी पर सीएमएस डॉ. अशोक कुमार व डॉ एबी सिंह मौके पर पहुंचे और परिजन से कॉलेज में ही ऑपरेशन कराने की बात कही। लेकिन वह नहीं माने और गर्भवती को लेकर नर्सिंग होम चले गए। सीएमएस ने बताया कि काफी समझाने पर भी परिजन नहीं माने और गर्भवती को लेकर चले गए। जबकि यहां ऑपरेशन से प्रसव की अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। मरीजों को गुमराह करने वाले लोगों को सीसीटीवी की फुटेज देखकर चिह्नित किया जा रहा है।