{"_id":"5dd2d5358ebc3e550115e87e","slug":"old-man-dead-in-road-accident-etah-news-agr415918123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
एटा। धुमरी बाजार से लौट रहा वृद्ध कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार को पकड़ ली और उसी कार से गंभीर हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से आगरा रेफर कर दिया, रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
थाना बागवाला क्षेत्र स्थित गांव सौंसा निवासी चंद्रपाल (70) पुत्र कल्लू सिंह सुबह कस्बा धुमरी में बाजार करने गए थे। दोपहर दो बजे करीब वृद्ध ऑटो में सवार होकर गांव पहुंचे। ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे, कार की चपेट में आए गए। हादसा करने वाली कार को ग्रामीणों ने वहीं पकड़ लिया, परिजन गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उसी कार से जिला अस्पताल ले गए।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को आगरा रेफर कर दिया। परिजन आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजन रास्ते में से ही वृद्ध के शव को वापस जिला अस्पताल ले आए। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।