फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Often there was a fight, many times the matter reached the police

अक्सर होता था झगड़ा, कई बार पुलिस तक पहुंचा मामला

Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Often there was a fight, many times the matter reached the police
जलेसर। अपने हाथों से पुत्री को मौत के घाट उतारने वाला ब्रजवासी अक्सर पत्नी शकुंतला से झगड़ा करता था। कई बार शकुंतला ने शिकायत की और पुलिस तक मामला पहुंचा। लेकिन हर बार शांतिभंग की धाराओं के तहत ही कार्रवाई सिमटी रही और ब्रजवासी के हौंसले बढ़ते गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गणेशपुर में रिश्तों के कत्ल की यह घटना रविवार रात को हुई थी। ब्रजवासी के अवैध संबंधों के बारे में जब उसकी 15 वर्षीय पुत्री नीलू के पता लगा तो उसने विरोध किया था। रात 2 बजे घर में काफी कलह हुई। ब्रजवासी ने पत्नी शकुंतला और एक पुत्र को कमरे में बंद कर दिया। जबकि नीलू को गला घोंटकर मार दिया। शकुंतला ने बताया कि रिश्तेदारों की ही एक युवती से पति के अवैध संबंध हैं। इसको लेकर काफी समय से विरोध करते आ रहे हैं। अक्सर पति से झगड़ा हो जाता था। वह मारपीट करता था।
विज्ञापन

मजबूरी में आठ-दस बार पुलिस को फोन कर बुलाना पड़ा, लेकिन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर समस्या निस्तारण के बजाए समझौता करा दिया। चार-पांच बार पकड़कर ले गए तो 151 के तहत कार्रवाई कर दी। सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। पिछली शिकायतों की भी जानकारी कर रहे हैं। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकुंतला को अपने बच्चों के भविष्य की भी चिंता सता रही है। बताया कि पति की कमाई खर्चा चलाने लायक नहीं थी। पांच बीघा का खेत है, जिससे मदद मिल जाती है। अब घर के खर्चे सहित बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी भी शकुंतला पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed