{"_id":"674752ceaea9933b2a0f439f","slug":"officials-should-keep-checking-their-status-on-cm-dashboard-etah-news-c-163-1-sagr1016-126257-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीएम डैशबोर्ड पर अपनी स्थिति जांचते रहें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीएम डैशबोर्ड पर अपनी स्थिति जांचते रहें अधिकारी
Wed, 27 Nov 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 27 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड पर अक्तूबर की प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डैशबोर्ड पर अपनी स्थिति स्वयं जांचते रहें, केवल अधीनस्थों के भरोसे ही न रहें।
सीडीओ डॉ. अवधेश बाजपेयी ने विकास कार्यों, फैमिली आईडी एवं निर्माण योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। कहा कि किसी भी दशा में जनपद की रैंकिंग प्रभावित न होने पाए। किसी विभागाध्यक्ष की शिथिल कार्य प्रणाली के कारण अगर रैंक प्रभावित होती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएम डैशबोर्ड पर डाटा फीडिंग के दौरान पूरी सजगता के साथ कार्य करें। कहीं पर भी किसी भी प्रकार की गलती की गुंजाइश न रहे।
कार्यदायी संस्थाएं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कर संबंधित संस्थान को हस्तगत कराएं। फैमिली आईडी कार्ड बनाए जाने के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए।डीएफओ सुंदरेशा, डीएचओ सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश वर्मा, जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।