फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Officers could not get the cattle roaming in the city removed

Etah News: शहर में घूम रहे गोवंश को नहीं हटवा सके अफसर

Fri, 16 Dec 2022 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Officers could not get the cattle roaming in the city removed
शहर के बीचोबीच जीटी रोड पर बैठे निराश्रित गौवंश ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंश को हटाने के लिए जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए थे। नगर पालिका को कैटल कैचर वाहन की व्यवस्था करनी थी। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कुछ नहीं हो सका और गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। जिला मुख्यालय और आसपास करीब 200 से अधिक गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। इनकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। इसको लेकर डीएम ने पिछले माह ही पशुपालन विभाग को निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

नगर पालिकाओं को कैटल कैचर वाहनों की व्यवस्थाएं करनी थी। अफसरों के आदेशों की अधीनस्थों की ओर से कोई परवाह नहीं की गई और गोवंश आज भी सड़कों पर भ्रमण कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में चार्ज लिया है। अधिकारियों के आदेशों का पालन होगा और शहर में घूम रहे गोवंश को कैटल कैचर वाहनों से पकड़कर गोशालाओं में जल्द पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed