फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Objectionable comment on MLA post in Jalesar Anger among brass traders

UP: जलेसर में विधायक की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी...पीतल व्यापारियों में आक्रोश, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Tue, 15 Jul 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:03 AM IST
सार

एटा के जलेसर में पीतल व्यापारी हड़ताल पर हैं। इसको लेकर अब नया बवाल खड़ा हो गया। एक फेसबुक यूजर ने विधायक की हड़ताल से जुड़ी पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
Objectionable comment on MLA post in Jalesar Anger among brass traders
टिप्पणी से व्यापारियों में आक्रोश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जलेसर में पीतल व्यापारियों और भट्टी संचालकों द्वारा सीजीएसटी और जीएसटी की छापामार कार्रवाई के विरोध में विधायक संजीव दिवाकर को ज्ञापन सौंपने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विधायक ने इस घटनाक्रम को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की थी जिस पर सुनील प्रताप नामक व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी को लेकर नगर के व्यापारियों और स्वयं विधायक संजीव दिवाकर ने कोतवाली में सुनील प्रताप सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर पीतल व्यापारियों और भट्ठी संचालकों ने जीएसटी विभाग की लगातार कार्रवाई के विरोध में विधायक संजीव दिवाकर से मुलाकात की थी और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद विधायक ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर घटना की जानकारी देते हुए एक पोस्ट की। इसी पोस्ट पर सुनील प्रताप नामक यूजर ने ऐसी टिप्पणी की जिसे लेकर व्यापारियों और विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


 

व्यापारियों का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल व्यापारियों के संघर्ष को कमजोर करने का प्रयास है बल्कि यह एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग है। वहीं विधायक संजीव दिवाकर ने भी इस टिप्पणी को व्यक्तिगत मानहानि और उनकी छवि खराब करने का प्रयास बताया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर के आधार पर सुनील प्रताप सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की स्वतंत्रता और उसकी सीमाओं को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। कोतवाली पहुंचे लोगों में आदित्य मित्तल, अंकित गोयल, अंकित बंसल, आशीष गुप्ता, हरीश वार्ष्णेय, अर्चित अग्रवाल, रूपम गुप्ता, शुभम बंसल, संचित मित्तल, पराग गोयल आदि शामिल थे। कोतवाली प्रभारी डॉक्टर सुधीर राघव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed