{"_id":"02575a290075476f2522bb0bc81cdd3d","slug":"oath-to-follow-human-right-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर ली शपथ
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 10 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिले भर में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर जहां जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कलक्ट्रेट में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस पर शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्रा, एडीएम वित्त और राजस्व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
मानवाधिकार संरक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें मानवाधिकारों के हनन पर वक्ताओं ने अपने तर्क दिए। साथ ही मानवाधिकारों के हो रहे हनन को रोकने के लिए अपने परामर्श सुझाए। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए। परिषद के जिला प्रभारी ने कहा कि विश्व स्तर पर मानवाधिकार मनाया जाता है, लेकिन फिर भी लोगों में मानवाधिकार के प्रति जागरूक नहीं है। इस मौके पर डॉ. गोपाल सिंह यादव, कैलाश लोधी, अजीत यादव, आदित्य शाक्य, आदित्य मिश्रा, रविंद्र गोला, गौरव चौहान, भगवान सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरके सोलंकी ने किया।
अलीगंज में मानवाधिकार दिवस पर उपजिलाधिकारी ने तहसील के सभागार में कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रखने के लिए शपथ दिलाई। एसडीएम ने मानवाधिकार दिवस पर तहसील के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों को तहसील सभागार में शपथ दिलाई। इस मौके पर दाउद खां, आरामसिंह यादव, अल्का चौहान, बच्चनलाल, कैलाश सक्सेना, पंकज बरतरिया आदि मौजूद थे।