{"_id":"19925bcfa06e5d9f2450ecd6f40bb329","slug":"now-the-prisoner-will-have-to-spend-15-bucks-on-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब कैदी से मुलाकात करने पर खर्च करने पड़ेेंगे 15 रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैदी से मुलाकात करने पर खर्च करने पड़ेेंगे 15 रुपये
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला करागार में निरुद्ध 1410 कैदियों से मुलाकात करने के लिए परिवारीजनों और मित्रों को जेल के गेट पर लाइन लगाने से निजात मिलेगी। शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन गेट पर हाईटेक कंप्यूटर सिस्टम लगा रहा है। सिस्टम लगने के बाद मुलाकात से दो या तीन दिन पहले ऑनलाइन आवेदन कर बंदी से मुलाकात का वक्त तय कर सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा और मुलाकात स्लिप पर प्रिंट करने के लिए कंप्यूटर मुलाकाती का फोटो भी खींचेगा।
जिला कारागार अधीक्षक अनूप सिंह और जेलर पीके सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर बंदियों से मिलने वालों के लिए जेल गेट पर ऑनलाइन कंप्यूटर सिस्टम लगा रहा है। पंद्रह दिन के अंदर सुविधा मिलने पर परिवारीजनों और मित्रों को बंदी से मुलाकात करने पर अब पंद्रह रुपये खर्च करने पडे़ंगे। इसके लिए मुलाकातियों को आईडी प्रूफ दिखाने के अलावा कंप्यूटर स्लिप के लिए फोटो भी खिंचाना पड़ेगा। खास बात यह है कि बंदी से मुलाकात के लिए आप दो से तीन दिन पहले आवेदन कर अपना समय तय कर सकते हैं। सिस्टम लगने के बाद मुलाकाती को जेल के गेट पर बंदी से मिलने के लिए लाइन लगाने से निजात मिलेगी। जेल में हाईटेक सिस्टम लगने का सबसे ज्यादा फायदा उन बंदियों के परिवारीजनों और मित्रों को होगा जो एटा से हजारों किमी दूर रहते है और मुलाकात करने के लिए दो से तीन दिन का समय खर्च के बाद भी जेल में बंदी से मुलाकात नहीं कर पाते। अब ऐसे बंदियों के परिवारीजन इंटरनेट पर आनलाइन आवेदन कर मुलाकात का समय पहले से ले सकते हैं। मुलाकात की फीस का पैसा डीएम कोष में जमा किया जाएगा।