{"_id":"62ded54ba92cac651d2ac436","slug":"notice-to-15-employment-servants-for-not-providing-employment-to-mnrega-workers-etah-news-agr541261636","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों को रोजगार न दिलाने पर 15 रोजगार सेवकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों को रोजगार न दिलाने पर 15 रोजगार सेवकों को नोटिस
विज्ञापन
एटा। जिले में मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार न दिलाने पर रोजगार सेवकों को लापरवाही भारी पड़ गई। विभाग की ओर से 15 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिले में जुलाई माह की मानव दिवस सृजन की समीक्षा की गई। जिसमें निर्धारित श्रम बजट के सापेक्ष 15 रोजगार सेवकों द्वारा कोई प्रगति ही नहीं की गई। संबंधित 15 ग्राम पंचायतों में कोई भी मानव दिवस सृजित नहीं किए गए।
विकासखंड सकीट, मारहरा और शीतलपुर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब मिली। इस पर उपायुक्त श्रम विभाग प्रभु दयाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी 15 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि सभी रोजगार सेवकों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब स्पष्ट और संतोषजनक न होने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनको दिए नोटिस
राजीव दीक्षित (लोधामई), सतीश चंद्र (सुपैथी), सियाराम (हुसैनपुर), मीनाक्षी (सराय जरौलिया), कोमल सिंह (सिरसा बदन), पिंकी (भरतौली), मनोज कुमार (रामनगर रिजोर), अरविंद कुमार (चपरई सिकंदरपुर), अनिल कुमार (अयार), विकास (सलेमपुर सानी), मधुबाला (लबहेटा), विभु यादव (शीतलपुर), धर्मवीर (युसुफपुर उर्फ नगला धानी), जयसिंह (ककरावली), शिवकांत दुबे (सियपुर)।